EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जूनावई थाना क्षेत्र के सगे चचेरा भाई ने दबंगी से छीना बना बनाया मकान
Link
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 54 66
    30 Jun 2026 20:48 PM



  • संभल में पैतृक संपत्ति विवाद, युवक ने चचेरे भाई पर कब्जे का लगाया आरोप
  • पुश्तैनी मकान और जमीन को लेकर विवाद, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
  • जूनावई में संपत्ति विवाद पहुंचा पुलिस तक, शिकायत के बाद जांच शुरू
  • 10 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की
  • पैतृक हिस्सेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस कर रही मामले की जांच
  • संभल: जमीन और मकान विवाद में युवक ने चचेरे भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया

 

यूपी के जनपद संभल के थाना जूनवाई की ग्राम पंचायत फतेहपुर मजरा समसपुर में आज फ़ास्ट न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची वहां कुछ दबंगों ने पीड़ित सोनू यादव पुत्र लालसिंह का पुश्तैनी मकान अपने कब्जे में कर रखा है। बताया जा रहा है कि लगभग 10 साल से सोनू यादव खुर्जा में रहकर मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे अपनी गुजर बसर कर रहा है। वह जो भी कुछ कमाता था वह अपने चचेरे भाई विनोद कुमार वह अपने चाचा भूरे को दे देता था। सोनू की मां का बचपन में ही स्वर्गवास होगा गया था।
सोनू ने अपने चचेरे भाई विनोद को पढ़ाई लिखाई में भी काफी खर्च किया।
सूत्रों से मालूम पड़ा कि सोनू के हिस्से की जमीन सोनू के पापा को बेहला फुसला कर विनोद ने अपने नाम करा ली है। जबकि सोनू के पिता के यह अकेला पुत्र और एक बेटी होते हुए भी ऐसा धोखा अपने चचेरे भाई विनोद ने कर डाला।
विनोद के पिता भूरे यादव ने मीडिया के सामने व ग्राम वासियों के सामने पंचायत में यह कबूला है कि सोनू भी मेरा भतीजा है इस घर में जितना हिस्सा विनोद का है उतना ही हिस्सा सोनू का भी है दोनों बराबर बराबर के हिस्सेदार है उधर विनोद का कहना है कि इस घर से मैं एक इंच भी जमीन सोनू को नहीं दूंगा क्योंकि सोनू के पिता की बीमारी में मेरा काफी खर्चा आया था। दुखी होकर सोनू ने एक प्रार्थना पत्र थाना हजा जूनाबई मैं 28 जून 2026 को दिया था।
जिस पर आज मड़कावली चौकी से पुलिस प्रशासन भी गया किंतु पुलिस को देखकर विनोद अपने घर से फरार हो गया।
सोनू यादव की शासन प्रशासन से यह अपील है कि मेरे घर में मेरा हिस्सा मुझे दिलाया जाए। तथा जो धोखे से मेरे पिता से विनोद ने मेरी जमीन लगभग दस बीघा अपने नाम कराई है वह मेरे नाम कराई जाए व विनोद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
देखे सुरेंद्र सिंह की यह रिपोर्ट 

2026063020473537284071.mp4



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना