प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार मुहम्मदाबाद पहुंचे पूर्व विधायक, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ,। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक विजय राजभर ने मुहम्मदाबाद गोहना में प्रथम आगमन पर शहीद स्थल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे विजय राजभर का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धनगर समाज के लोगों की भी बड़ी भागीदारी रही। नगर में जगह-जगह माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।
शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित करने के बाद विजय राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा व संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, डॉ. पंकज पाल धनगर, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सेना के जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता छोटू प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, रामफूल राजभर, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, संजीव द्विवेदी, सुखदेव राजभर सहित दोनों मंडलों के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। रिपोट - अजय कुमार 151170379
