मऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मासिक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सभी सेक्टर अध्यक्षों को बूथ कमेटियों और भाईचारा कमेटियों को सक्रिय करने तथा प्रत्येक बूथ पर कैडर कैंप आयोजित कर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि कैडर कैंप में मंडल, जिला और विधानसभा स्तर के भाईचारा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
कार्यकर्ताओं से बसपा सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र राजभर, आज़ाद राम, रामप्रसाद चौहान, जय भीम कुमार, अभिषेक सिंह, गोकुल, जयराम चौहान, राम शरीफ प्रजापति, भारत राजभर, लालचंद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सदर, मधुबन, घोसी और मोहम्मदाबाद विधानसभा के सेक्टर अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। रिपोट - अजय कुमार 151170379
