फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद अमर शहीद लांस नायक प्रकाश सिंह मलिक की 34वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उनकी वीननेर देवी मार्ग पर बनी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, बल्कि अपने साहस और बलिदान से हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद प्रकाश सिंह मलिक का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में चेयरमैन किशन पाल लोधी, रालोद नेता प्रो. भीष्म सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सैनी, अजीत हिमाचल, इंद्रावती, अंकित मलिक, सभासद विष्णु बाबा, अमरजीत, विशाल, के.पी. सिंह, प्रवीण, कल्लू सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर किया गया। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
