खेरागढ़ । कस्बा खैरागढ़ स्थित एनबी गार्डन मैरिज होम में 29 जून 2026 की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी सुबह मैरिज में पहुंचने पर हुई चोर मैरिज होम से लगभग 20 कीमती लाइटें, जनरेटर में लगी बैटरी तथा रंगीन झालरों का एक कट्टा चोरी कर ले गए। मैरिज होम संस्थापक के अनुसार लगभग 30 से 35 हजार रुपए कीमती समान चोर ले गए ।
बुधवार सुबह जब मैरिज होम संचालक परिसर पहुंचे तो सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद मिली, जिसमें अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर संचालक से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
