EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोवर्धन की मानसी गंगा में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
Link
  • 151171722 - NARAYAN 54 65
    30 Jun 2026 10:40 AM



 

करौली से परिक्रमा करने आया था मासूम, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव; हालिया घटनाओं में छह लोगों की जा चुकी है जान

यूपी गोवर्धन। मानसी गंगा में डूबने से 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने भाई और दोस्तों के साथ राजस्थान के करौली जिले से गोवर्धन परिक्रमा करने आया था।

मानसी गंगा में बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने बच्चे का शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के बाद एक बार फिर मानसी गंगा और राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इन पवित्र कुंडों में डूबने से छह लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अब भी नहीं किए गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्जला एकादशी के अवसर पर भी मानसी गंगा में लगाए गए सुरक्षा फव्वारे बंद थे, जिससे श्रद्धालुओं को कुंड की सीढ़ियों से उतरकर स्नान करना पड़ा। उनका आरोप है कि इस मुद्दे के सामने आने के बावजूद प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

अब जबकि मुड़िया पूर्णिमा मेला निकट है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गोवर्धन पहुंचने की संभावना है, ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की चुनौती है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। यह थी नारायण की रिपोट 

20260630103857808231537.mp4



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना