यूपी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ दिल्ली जा रही बस के यात्री की सरूरपुर स्थित न्यू बिस्मिल्लाह ढाबे पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जमीन के पुराने विवाद में गांव के ही युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक बिजनौर का रहने वाला था। दिल्ली जा रही बस के यात्री खाना खाने के लिए थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरूरपुर स्थित न्यू बिस्मिल्लाह ढाबे पर रुके थे। इसी दौरान कार से आए कुछ युवकों ने बस में सवार मोहसिन निवासी बिजनौर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पिटाई के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान मोहसिन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर मेरठ मेडिकल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मोहसिन और सभी हमलावर बिजनौर जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी।
1. हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
2. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें गठित की गई हैं।
3. CO गढ़मुक्तेश्वर के नेतृत्व में दबिश दी जा रही है
घटना जमीन के पुराने विवाद से जुड़ी है। सभी आरोपी मृतक के गांव के ही हैं। 2 टीमें लगा दी गई हैं, जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखे जाबिर अली की रिपोट सरूरपुर के ढाबे पर दिनदहाड़े मर्डर... दिल्ली जा रही बस के यात्री मोहसिन को गांव के युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला... वजह बनी जमीन की रंजिश... मेरठ में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित... पुलिस की 2 टीमें हमलावरों की तलाश में
20260629233553288127683.mp4
