EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री के पीलीभीत दौरे से पहले विपक्ष पर प्रशासनिक कार्रवाई, कई नेता किए गए हाउस अरेस्ट
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 54
    29 Jun 2026 19:54 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत दौरे से पहले प्रशासन ने एहतियातन सख्त कदम उठाए हैं। सोमवार को बरखेड़ा क्षेत्र के पतारासा कुंवरपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए, प्रशासन ने कई विपक्षी नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है।
प्रशासनिक अमले ने सोमवार तड़के लगभग 4 बजे से ही जिले के प्रमुख विपक्षी नेताओं को उनके घरों में रोकना शुरू कर दिया था। इस कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा', भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय और कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार सहित लगभग दो दर्जन बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री से किसानों के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात की मांग पर अड़े थे, जिसके चलते उन्हें भी नजरबंद कर दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' ने इस प्रशासनिक कार्रवाई को 'लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, ताकि जनता के बुनियादी मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने न आ सकें।
जग्गा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना विपक्ष का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ता के इस दमन से विपक्ष झुकने वाला नहीं है और अन्याय के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली संकट और जर्जर सड़कों जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए प्रशासन पर नेताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है।
इस पूरी घटना के बाद जिले के राजनीतिक माहौल में काफी गरमाहट देखी जा रही है रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना