EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत में पिता के साथ काम कर रहे 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, एफआईआर दर्ज
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    28 Jun 2026 18:36 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुगसाना कला में खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर और नीचे लटक रही विद्युत लाइन एक परिवार के लिए काल बन गई। खेत में पिता के साथ काम कर रहे 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई तथा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुगसाना कला निवासी जयवीर सिंह बीतीं 26 जून की सुबह 16 वर्षीय पुत्र टिंकल के साथ खेत में कार्य कर रहे थे। खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तार काफी समय से नीचे लटक रहे थे, जिससे पहले भी हादसे की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत विद्युत विभाग को किए जाने का भी दावा किया गया है।
आरोप है कि इसी दौरान ट्रॉली में ट्रंच मशीन लगाए एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नीचे लटक रहे विद्युत तारों को टकरा दिया। इससे बिजली के तार टूटकर खेत के पास पानी से भरी नाली में गिर गए और उसमें विद्युत प्रवाह दौड़ने लगा।
बताया गया है कि किशोर उसी नाली के पानी के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एफआईआर में विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगते हुए मृतक के पिता ने अपनी तहरीर में स्पष्ट आरोप लगाया है कि बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने सुरक्षा के आवश्यक उपाय नहीं किए। यदि समय रहते तारों को दुरुस्त कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

पुलिस को दी गई तहरीर में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ ट्रैक्टर चालक को भी हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एफआईआर में विशेष रूप से संबंधित एसडीओ राम आशीष यादव , जेई प्रवीन व पूठा के ट्रैक्टर चालक संजय नामजद हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188769

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना