*अनुसूचित जाति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम बनाए जाने पर हरदोई में मनाया गया भव्य जश्न*
हरदोई।
*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व मंत्री, दिल्ली सरकार श्री राजेंद्र पाल गौतम के सम्मान में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, हरदोई द्वारा भव्य जश्न मनाया गया*। एससी/एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा के नेतृत्व में सर्वप्रथम अंबेडकर पार्क पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जींद पीर चौराहे पर स्थित महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया।
*इस अवसर पर एससी/एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा ने कहा कि* "श्री राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया जाना सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा दलित, वंचित और शोषित समाज की आवाज़ को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।"
*शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि* "श्री राजेंद्र पाल गौतम के प्रभारी बनने से उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई दिशा और नई ताकत मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।"
*एससी/एसटी विभाग के उपाध्यक्ष श्री राम अनिल ने कहा कि* "श्री राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े एवं वंचित समाज में नई उम्मीद जगी है। उनका अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।"
इस अवसर पर रामबली वर्मा, दीपक कनौजिया, सुंदरलाल वर्मा, श्रीमती कुसुम देवी, सुमन वर्मा, *शहर कांग्रेस की उपाध्यक्ष उमा राजवंशी*, जिला उपाध्यक्ष अखिल सिंह, अनुभव वर्मा, देशराज वर्मा, बबलू वर्मा, रामप्रताप वर्मा, श्रीमती रामरानी, रामाश्रय वर्मा, राजकिशोर वर्मा, अनुराग वर्मा, दुर्गेश वर्मा, आदर्श वर्मा, सतीश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे देखे हरदोई से शिवांशु सिंह की रिपोट
20260628141612800864354.mp4
