फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह 'राजू भैया' ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव डरोरा पहुंचकर अपने सुरक्षाकर्मी पी.एस. भारती के पिता एवं सेवानिवृत्त दारोगा रामप्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
राजू भैया ने कहा कि रामप्रसाद सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका निधन परिवार ही नहीं, समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहेब सिंह राजपूत, चेयरमैन किशन पाल लोधी, शंभू सिंह लोधी, जयप्रकाश चौधरी, राजपाल चितसोना, ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी, प्रदीप चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रामप्रसाद सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
