फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं।बिसौली नगर पालिका परिषद की बड़ी लापरवाही! शहर के बीचों-बीच लगा सार्वजनिक प्याऊ कई महीनों से खराब पड़ा है। लोगों को मजबूरी में पाइप निकालकर पानी पीना पड़ रहा है। खुले पाइप और आसपास की अव्यवस्था के कारण करंट लगने जैसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं प्याऊ के आसपास जमा गंदगी बीमारियों को खुला न्योता दे रही है। आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे?"
बिसौली नगर पालिका परिषद की लापरवाही एक बार फिर लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। नगर में लगा सार्वजनिक प्याऊ पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिलने के बजाय मजबूरी में पाइप निकालकर पानी पीना पड़ रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि खुले पाइप और आसपास की अव्यवस्था के कारण किसी भी समय करंट फैलने जैसी घटना हो सकती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
यहीं नहीं, प्याऊ के आसपास भारी मात्रा में गंदगी जमा है। बदबू, कीचड़ और कूड़े के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नगर पालिका परिषद ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि खराब पड़े प्याऊ को तत्काल ठीक कराया जाए, खुले पाइप और संभावित विद्युत खतरे को दूर किया जाए तथा आसपास की नियमित साफ-सफाई कराकर आम जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि बिसौली नगर पालिका परिषद इस गंभीर लापरवाही पर कब संज्ञान लेती है, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी। रिपोर्ट गुड़िया रानी 151044115
