EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर: प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर किसानों का 'मरणव्रत', तहसील परिसर में अनशन
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    27 Jun 2026 19:23 PM



 

भू-माफियाओं के आगे नतमस्तक प्रशासन, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान

 

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील प्रशासन की संवेदनहीनता और आश्वासन की घुट्टी से तंग आकर मुड़िया गांव के किसानों ने अब अपनी जमीन बचाने के लिए 'मरणव्रत' का रास्ता चुन लिया है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले छह किसान शनिवार सुबह से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। किसानों का आरोप है कि गांव मुड़िया में उनकी जमीनों पर दबंगों और भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस बाबत कई बार तहसील और राजस्व अधिकारियों के चौखट पर फरियाद लगाई गई, लेकिन हर बार उन्हें केवल कोरे आश्वासन ही मिले। बुधवार से चल रहा शांतिपूर्ण धरना जब प्रशासन को नहीं जगा सका, तो मजबूरन किसानों ने भूख हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया। कड़ाके की धूप और उमस के बीच अनशन पर बैठे लोगों में गीता देवी पत्नी जागनलाल सोमवती पत्नी रामकुमार, गीता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद जगदेवी पत्नी बनवारी लाल, मिथिलेश शर्मा पत्नी मनोज शर्मा और शिवम कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद शामिल हैं। महिला किसानों के इस कठोर कदम से प्रशासनिक अमले में खलबली तो मची है, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी ठोस लिखित आश्वासन देने नहीं पहुंचा है। आंदोलनकारी किसानों ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचकर जमीनों की सही पैमाइश नहीं करवाता और अवैध कब्जा नहीं हटवाता, तब तक यह अनशन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा। प्रशासनिक उदासीनता के कारण किसान और यूनियन कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना