EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उमरवैश्य समाज के होनहारों का होगा भव्य सम्मान, 21वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    27 Jun 2026 19:05 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला उमरवैश्य समाज सभा द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित 21वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 28 जून को श्री उमरवैश्य धर्मशाला, चिलबिला में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा, जबकि सम्मान समारोह देर शाम तक विभिन्न चरणों में संपन्न होगा। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।जिला उमरवैश्य समाज सभा के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो मंच व्यवस्था, पंजीकरण, अतिथि स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने सम्मान के लिए आवेदन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे रविवार को प्रातः 10 बजे तक श्री उमरवैश्य धर्मशाला, चिलबिला में अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित समय से उपस्थित हों, ताकि सम्मान समारोह निर्धारित समयानुसार संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज की गौरवशाली परंपरा रही है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। जिला उमरवैश्य समाज सभा विगत 21 वर्षों से निरंतर इस सम्मान समारोह का आयोजन कर समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उनका उत्साहवर्धन करने का कार्य कर रही है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना