- CUET-UG 2026 में जान्हवी सिंह का शानदार प्रदर्शन, दो विषयों में हासिल किए 100 परसेंटाइल
- तहसील क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान, CUET-UG में इतिहास और भूगोल में 100 परसेंटाइल
- जान्हवी सिंह की बड़ी उपलब्धि, CUET-UG 2026 में लहराया सफलता का परचम
- जमुनियां की बेटी जान्हवी सिंह ने CUET-UG में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
- शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा जान्हवी सिंह ने CUET-UG में रचा कीर्तिमान
जौनपुर । कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के घोषित परिणाम में तहसील क्षेत्र की बेटी जान्हवी सिंह ने शानदार सफलता हासिल कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा एवं जमुनियां गांव निवासी जान्हवी सिंह ने इतिहास और भूगोल विषय में 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए, जबकि राजनीति विज्ञान में 98 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
जान्हवी सिंह ठा. सूर्यभान सिंह एवं सावित्री सिंह की पौत्री तथा आशीष सिंह और रेखा सिंह की पुत्री हैं। सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जान्हवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता हासिल हुई है।
जान्हवी का लक्ष्य देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। देखे जौनपुर से नरेन्द्र शर्मा की रिपोट

20260627172941623626515.mp4
20260627172956826114504.mp4
20260627173002326488427.mp4
20260627173006903127515.mp4