EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी को गुरुग्राम ले गया युवक, अब परिवार को दे रहा धमकी
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    27 Jun 2026 14:15 PM



 

शाहपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे गुरुग्राम ले जाने, चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को हरियाणा के गुरुग्राम निवासी आर्यन निषाद के खिलाफ शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी की इंस्टाग्राम पर आरोपी से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गुरुग्राम के धनवापुर स्थित अपने घर ले गया।
29 जनवरी 2026 को बेटी के लापता होने पर शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पिता का कहना है कि पुलिस ने 4 फरवरी को किशोरी को आरोपी के घर से बरामद किया। इसके बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

आरोप है कि गुरुग्राम में रहने के दौरान आरोपी ने चार दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विवेचना के दौरान जांच अधिकारी ने किशोरी पर दबाव बनाते हुए कोर्ट में भी वही बयान देने के लिए कहा, जो महिला कांस्टेबल लिख रही थी। पिता का दावा है कि इसी वजह से पीड़िता के बयान से दुष्कर्म से जुड़ी बात हटा दी गई। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है।
इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर दी धमकी
पिता के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसका पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद बड़ी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

आरोप है कि आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि छोटी बेटी को मोबाइल चालू करने के लिए कहो, अन्यथा पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़िता के पिता ने मामले में एसएसपी, सीएम पोर्टल और राज्य महिला आयोग को भी प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी:निमिष पाटील, एसपी सिटी रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना