फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। बिसौली ग्राम करखेड़ी में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां पूज्य श्री दिव्यानंद गिरि महाराज की पावन उपस्थिति में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
:कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेम और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा भाव से कार्य कर रहे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान श्री दिव्यानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव जीवन में सेवा, दया, प्रेम और परोपकार का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी से धर्म के मार्ग पर चलने, समाज में भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश दिया।भंडारे के सफल आयोजन में ग्रामवासियों, आयोजक समिति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोट 151082090
20260626193627125204507.mp4
