EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चोलापुर के बसांव गांव में श्रद्धांजलि सभा, भरत तिवारी की याद में गूंजे नारे
Link
  • 151188719 - HARSHIT SINGH 43 65
    26 Jun 2026 19:27 PM



  • वाराणसी के बसांव में युवाओं ने भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, न्यायपूर्ण जांच की उठाई मांग
  • चोलापुर के बसांव गांव में श्रद्धांजलि सभा, भरत तिवारी की याद में गूंजे नारे
  • भरत तिवारी प्रकरण पर वाराणसी के युवाओं की श्रद्धांजलि सभा, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

नमस्कार, आप देख रहे हैं फास्ट न्यूज़ इंडिया। मैं हूँ आपका संवाददाता। इस वक्त की बड़ी खबर वाराणसी जनपद के चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसाॅव में युवाओं ने एकत्र होकर भोजपुर (बिहार) के चर्चित भरत तिवारी प्रकरण पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। युवाओं ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाए और घटना को दुखद बताते हुए अपनी भावनाएँ प्रकट कीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा समाजसेवी फास्ट न्यूज़ इंडिया की कंट्री इंचार्ज पॉलिटिक्स हर्षित सिंह (दादा) ने किया। उनके साथ हिमांशु सिंह (जैकी) कार्तिकेय सिंह ठाकुर लक्की सिंह, चंदन दूबे, गोलू दूबे, हर्ष दूबे, रवि दूबे, हिमांशु शर्मा, हिमांशु वर्मा, पवन वर्मा तथा ग्राम सभा बसाॅव के अन्य युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान युवाओं ने भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात युवाओं ने “भारत माता की जय”, “इंकलाब जिंदाबाद” तथा “भरत तिवारी अमर रहें” जैसे नारे लगाकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

सभा को संबोधित करते हुए युवाओं ने कहा कि किसी भी घटना की निष्पक्ष जाँच होना लोकतंत्र की मूल भावना है और समाज न्याय की अपेक्षा करता है। युवाओं ने कहा कि दिवंगत भरत तिवारी के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए वे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

हर्षित सिंह (दादा) ने कहा कि युवा वर्ग देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और न्याय की मांग करने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धांजलि सभा किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं बल्कि अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है।

सभा में उपस्थित युवाओं ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने एक स्वर में “भरत तिवारी अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “जय हिन्द” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

बसाॅव गाँव के युवाओं द्वारा आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही, जहाँ बड़ी संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। देखे हर्षित सिंह की रिपोट 

20260626192007001118746.mp4



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना