खैरागढ़। कस्बा खैरागढ़ में मोहर्रम (ताजिया) के अवसर पर दिनांक -26 जुलाई 26 को दिन शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से जुलूस निकालना प्रारंभ हुआ परंपरागत श्रद्धा, अनुशासन और गमगीन माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। खेरागढ़ कस्बे कस्बे के प्रमुख मार्गों से चार ताजिए निकलते हुए पुणे मिर्जा पड़ा कॉलोनी पहुंचकर कर्बला के लिए अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब, नौहा और कव्वाली के साथ कर्बला के लिए रवाना हुए। पूरे जुलूस के दौरान "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं और हजरत इमाम हसन व हुसैन की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य ताजिया मिर्जा रसीद के नाम स्वीकृत बड़ा ताजिया रहा, जिसकी देखरेख मिर्जा आमिर बैग, इंतजार, नावेद बॉबी मिर्जा और जमील सहित अन्य सहयोगियों ने की। दूसरा ताजिया रोशन मोहल्ला से अनीश एवं मोबीन के नेतृत्व में निकला। तीसरा ताजिया पुरानी तहसील परिसर से ताजियादार अनीश घोष के नेतृत्व में तथा चौथा ताजिया सराय क्षेत्र से लाला एवं उनके सहयोगी अनीश उस्मानी के नेतृत्व में निकाला गया।
जुलूस में अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक युद्धक कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। नौहा और कव्वाली के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
अंत में सभी ताजियों को कर्बला ले जाकर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कस्बे में भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
