EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एचपी गैस से भरा कैप्सूल टैंकर सड़क किनारे पलटा, चालक घायल; सतर्कता के बीच यातायात डायवर्ट
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 65 76
    26 Jun 2026 17:29 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडिला गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे एचपी गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में एहतियात बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एचपी गैस से भरा टैंकर गीडा, गोरखपुर से बिहार की ओर जा रहा था। आराजी बसडिला के समीप अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टैंकर सड़क किनारे पलट गया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस, एनएचएआई, फायर ब्रिगेड तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायल चालक लिपट कुमार को एनएचएआई की एंबुलेंस से तत्काल एम्स गोरखपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
संभावित गैस रिसाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से बिहार जाने वाली लेन का यातायात करंजहाँ से डायवर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और टैंकर को सुरक्षित हटाने की प्रक्रिया जारी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।  रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना