इंदुर्खी के महादेव सरपंच पुलिस की गिरफ्त में
-सरपंच पर कूट रचित दस्तावेज, ठगी एवं फसल चोरी के अपराध थे पंजीबद्ध
25 भिण्ड, फोटो क्रमांक 05
भिण्ड। जिले के रौन थाना पुलिस ने ग्वालियर से महादेव नामक सरपंच (इंदुर्खी) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दर्ज कई आपराधिक मामलों का खुलासा किया है। रौन थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपना ठिकाना कुंज विहार कॉलोनी, ग्वालियर में छुपा हुआ है। प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ ग्वालियर पहुंच कर तेज कार्रवाई करते हुए महादेव को दिनांक 23 जून को दबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि सरपंच पर अनेक धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अपराध क्रमांक 101/26 और 50/26 में धारा 331(1), 338, 340(1) बीएनएस के साथ फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, 14 लाख रुपए का एग्रीमेंट कर लोगों को ठगने का आरोप है। आरोप है कि महादेव ने झूठे दस्तावेज बनाकर, बेवजह के वादे कर कई ग्रामीणों से मोटी रकम हड़पी। इसके अलावा 303(2) के तहत फसल काटकर चोरी करने का भी मामला पंजीबद्ध था, जिसमें पीड़ितों ने सरपंच पर उनकी फसल को बिना अनुमति काटने और हड़पने का आरोप लगाया था।
गिरफ्तारी के बाद रौन थाना पुलिस ने आरोपी को उसके गांव इंदुर्खी और बरानो पहुंचा कर वहां के ग्रामीणों को भी बताया और घटनास्थलों की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने संबंधित दस्तावेज और कुछ अन्य साक्ष्य भी जप्त किए जिनकी जांच आगे चल रही है। मामले की मुकम्मल तहकीकात के लिए थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने विशेष बल के साथ काम किया। इस कार्रवाई में आरक्षक अतुल त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, प्रेम कुमार, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, उमर दराज एवं अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना प्रभारी की निष्पक्ष कार्रवाई को देख क्षेत्र के लोगों ने थाना प्रभारी राजीवर सिंह की बहुत प्रषंसा की है।
पुलिस का कहना है कि मामले में और भी संदिग्धों की संलिप्तता की संभावना है और आवश्यकतानुसार आरोपियों पर और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, तथा पीड़ितों के बयान और जप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही जारी रहेगी। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट
20260625195259610811146.mp4
20260625195309162533877.mp4
