EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मां संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत, उमड़ी आस्था
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 Jun 2026 19:35 PM



धर्म के साथ सेवा का संदेश, मां संतोषी माता मंदिर में हुआ शरबत वितरण

गर्मी से राहत देने के लिए मां संतोषी माता मंदिर में बांटा गया शीतल शरबत

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शहर के स्टेशन रोड स्थित सीताराम गली, पश्चिमी सहोदरपुर में स्थित मां संतोषी माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां संतोषी माता के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्हें शरबत वितरित किया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने इसे मानव सेवा और धर्म का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सेवा भाव का संदेश समाज तक पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना