EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा नेताओं ने महिला मोर्चा की निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय का किया स्वागत
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    25 Jun 2026 18:53 PM



 


गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश टीम घोषणा में आज गाजीपुर के (पूर्व जिलाध्यक्ष) कृष्ण बिहारी राय जो वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है , को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मिर्जापुर प्रभारी सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ माल्यार्पण व अंग भेंटकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार मे आज आगामी कार्यक्रमों को लेकर हो रही , बैठक मे जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भारी हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत अभिनन्दन किया । इस बैठक में 23 जून डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जूलाई जयंती तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण अभियान में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण, मन की बात, वृक्षारोपण, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, श्रद्धांजलि आदि कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा हुई । वहीं (जिलाध्यक्ष) ओमप्रकाश राय ने  कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है । कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान अवधि में आयोजित सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाएं। उन्होंने  कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर  संगठन की विचारधारा पर काम में समर्पित है । इसके अलावा सूचि के जारी होते ही दोनों पदाधिकारियों के शुभचिंतकों,   व पार्टी कार्यकर्ताओं ने टेलिफोनिक व सोशल मीडिया के आलावा नेता द्वय का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई व शुभकामना देने वाले लोगों मे भारी उत्साह रहा । वहीं भांवरकोल ब्लाक के सुखडेहरा गांव कृष्ण बिहारी राय पार्टी गठन के साथ 1980 मे जुड़कर मंडल अध्यक्ष , जिला मंत्री, उपाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी योग्यता क्षमता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है । कृष्ण बिहारी राय भरौली इंटर कालेज बलिया से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य है , जो वर्तमान समय में चंदन नगर रौजा पर धर्मपत्नी नन्दीनी राय के साथ रहते हैं। इनकी एक पुत्री तथा एक पुत्र अजय विक्रम राय है । जबकि चंद्रशेखर नगर, कपूरपुर, रौजा देहाती गाजीपुर निवासी सरोज कुशवाहा ( 61 वर्ष ) , एम.ए. इतिहास आनर्स है । जो 1992 मे भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से जूडकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, फिर जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा), जिला उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय मंत्री सहित विभिन्न सांगठनिक दायित्वों के साथ वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जनपद की प्रभारी है । इनके पति नगीना सिंह कुशवाहा एक प्रमुख दवा व्यवसाई है ।इनकी दो पुत्रियां हैं , जिसमें एक छोटी बेटी ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक है । दोनों नवचयनित पदाधिकारीयों ने गाजीपुर मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन कार्य में अपनी निष्ठा को दोहराया । इस कार्यक्रम में शुभकामना व स्वागत अभिनन्दन करने वालो में पारसनाथ राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरण राजभर, अवधेश राजभर, ओमप्रकाश गुप्ता, सशांक राय, राजेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया, शशिकांत शर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे । रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना