EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कप्तानगंज तहसील गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
  • 151045782 - KAPINJAL PATHAK 32 54
    25 Jun 2026 18:50 PM




कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील गेट के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 67 वर्षीय अशोक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अशोक सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

मृतक अशोक सिंह ग्राम मठिया बोधरवार के निवासी थे और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। परिजनों के अनुसार वह किसी आवश्यक कार्य से तहसील आए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रिपोट - कपिन्जल पाठक 151045782



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना