फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। समाज में लोग लड़का और लड़की की शादी एक अच्छे परिवार में कराते आ रहे, परंतु अनेक परिवारों में शादी के कुछ समय बाद ही अनेक बातों को लेकर झगड़ा उत्पन्न हो रहे। जिनकी शिकायत महिला थाने में आ रही जिनकी शिकायतो पर गंभीरता से महिला थाना प्रभारी स्वाति रानी संज्ञान ले रही और जल्द से जल्द लड़का और लड़की व उनके परिवारजनों को महिला थाने में बुलाकर मामले का निस्तारण करने में सफल हो रही। जिससे दोनों के बीच में सभी नाराजगी खत्म हो सके और दोनों परिवार खुशी से जीवन यापन कर सकें।
स्वाति रानी महिला थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि सन 2026 में 1 जनवरी से लेकर और माह जून तक लगभग 125 लड़का - लड़की के जोड़ों की शिकायतों का निस्तारण कराकर उनके घर को बसाया गया और दोनों को नाराजगी दूर करते हुए एक साथ जीवन यापन करने के लिए घर भेजा गया। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी लोगों की शिकायतों का निस्तारण करना उनका प्रथम कार्य है। तथा आगे भी इसी तरह ज्यादा से ज्यादा परिवारों के झगड़े को समाप्त कर उन्हें घर बसाने का सुझाव दिया जा रहा। दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जा रहे।
लड़का और लड़की के दोनों पक्षों द्वारा भी बताया गया कि महिला थाना प्रभारी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा तथा अधिक से अधिक परिवारजनों की शिकायतों का निस्तारण बहुत कम समय में कराकर उन्हें जीवन यापन करने के लिए खुशी-खुशी घर भेजा जा रहा किसी भी परिवार को अलग करने का उनका कोई मकसद नहीं है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
