यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l पिपराइच ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत माडापार में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण समारोह बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। भवन का विधिवत लोकार्पण वरिष्ठ समाजसेवी आनंद शाही द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पूर्ति अधिकारी उदय चंद यादव, अशोक शाही, राजेश यादव, कमलेश सिंह, धर्मेंद्र पासवान, जिब्रील अंसारी, सुरेश पासवान, जिला पंचायत सदस्य संतोष पासवान एवं विनय पासवान सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्राम पंचायत माडापार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी यह भवन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
अतिथियों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनोपयोगी निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समारोह के दौरान ग्रामवासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा ग्राम पंचायत माडापार की निरंतर प्रगति, विकास और समृद्धि की कामना की गई। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985
