EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिल्पी लोधी मौत मामला: चार लोगों पर FIR दर्ज, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 65 76
    25 Jun 2026 17:50 PM



  • पिछोर छात्रा मौत मामला: चार आरोपियों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस दर्ज
  • 17 वर्षीय छात्रा शिल्पी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई
  • थाने के सामने जाम और प्रदर्शन का असर, छात्रा मौत मामले में एफआईआर दर्ज
  • शिल्पी आत्महत्या प्रकरण: पुलिस हर एंगल से कर रही जांच, साजिश की संभावना भी खंगाल रही
  • मानसिक प्रताड़ना के आरोप, छात्रा की मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला कायम
  • पिछोर में छात्रा की मौत पर आक्रोश, परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग

मध्य प्रदेश पिछोर। ग्राम पनहरि निवासी 17 वर्षीय छात्रा शिल्पी लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में आखिरकार पिछोर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतका की मां अंगूरी बाई लोधी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) एवं 3(5) के तहत प्रकरण कायम किया है।
जानकारी के अनुसार शिल्पी लोधी कक्षा 12वीं की छात्रा थी और पढ़ाई के लिए पिछोर में किराए के कमरे में रहती थी। 24 जून को उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
मृतका की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि रामवीर लोधी निवासी पनहरि, सत्यम लोधी निवासी ममोनी, राहुल लोधी निवासी लमेड़ा तथा सतीश लोधी द्वारा उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण शिल्पी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
मामले को लेकर गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पिछोर थाने के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिल्पी ने स्वयं फांसी लगाई थी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण अथवा साजिश है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शिल्पी की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है और परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। देखे शिवपुरी से राजू जाटव की रिपोट 

20260625174840705524471.mp4

20260625174904333820018.mp4

20260625174928952665086.mp4



Subscriber

188768

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना