EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक की हत्या कर शव खेत के किनारे फेंका, शरीर पर मिले चोट के निशान- हत्या की आशंका
  • 151188511 - FULMATI 43 55
    25 Jun 2026 13:46 PM



 

 सहजनवां के गीडा क्षेत्र सेक्टर 26 में बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ईंट और एक पैर का जूता पड़ा मिला। शरीर पर गंभीर चोट के निशान और मौके पर फैले खून को देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

 

घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर-26 की है। बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों ने खेत किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा तो शोर मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
 पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ करने के साथ ही मृतक की फोटो भी लोगों को दिखाई। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के फोटो सोशल मीडिया और आसपास के थानों में भेजे गए हैं। पहचान नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना