- रतनपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह का भव्य स्वागत
- हेलीकॉप्टर से पहुंचे पूर्व सांसद और विधायक, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह के पैतृक गांव रतनपुर में वीआईपी आगमन को लेकर उत्साह
- नेहरू इंटर कॉलेज मैदान में बना हेलीपैड, प्रशासनिक तैयारियां रहीं पूरी
- रतनपुरा ब्लॉक को दुल्हन की तरह सजाया गया, प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत-अभिनंदन
- मऊ में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन पर प्रशासन रहा अलर्ट
मऊ जनपद से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रयागराज के एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह के पैतृक निवास रतनपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके पुत्र, विधायक प्रतीक भूषण सिंह का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ।
दोनों जनप्रतिनिधियों का हेलीकॉप्टर नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। हेलीपैड से लेकर पार्किंग स्थल तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
थाना प्रभारी भगवान जी तथा चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय अपने पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते नजर आए। मऊ से लेकर रतनपुरा तक प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
इस अवसर पर रतनपुरा ब्लॉक को विशेष रूप से सजाया गया था। पूर्व सांसद और विधायक के प्रथम आगमन पर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह एवं उनके परिवार द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण मुलाकात और स्थानीय लोगों से संवाद भी हुआ। देखे मऊ से कमलेश की रिपोर्ट
20260624192524224503415.mp4
20260624192645363728415.mp4
20260624195229013668871.mp4
