EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगा दशहरा: विश्राम घाट पर मुस्तैद रहे नागरिक सुरक्षा के वार्डन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    24 Jun 2026 19:48 PM



मथुरा, 24 जून। पवित्र गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर आज सुबह से ही यमुना स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा के आदेशानुसार, सिविल डिफेंस के वार्डनों और स्वयंसेवकों ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग के लिए मोर्चा संभाला।

यह पूरी व्यवस्था नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक कश्मीर सिंह (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित), सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल एवं सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में संचालित की गई। सुबह ठीक 5:00 बजे से ही वार्डन पोस्ट संख्या 01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव की टीम सहित समस्त पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन और सेक्टर वार्डन अपने स्वयंसेवकों के साथ विश्राम घाट पर मुस्तैद रहे। सभी सदस्य निर्धारित वर्दी और परिचय पत्र के साथ तैनात नजर आए, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुगमता हुई। ड्यूटी कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए डिवीजनल वार्डन, स्टाफ ऑफिसर और आईसीओ भी मौके पर मौजूद रहे। सिविल डिफेंस के इस अनुशासित सहयोग के चलते विश्राम घाट पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और शांतिपूर्ण बनी रही। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना