फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर रकबा पण्डितपुरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पांडेय की पुत्रवधू रागिनी के असामयिक निधन पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान श्री शर्मा ने दिवंगत रागिनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
बताया जाता है कि रागिनी लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। कई वर्षों तक बीमारी से संघर्ष करने के बाद तीन दिन पूर्व उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान धर्मेन्द्र पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
