EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेनका गांधी के बयान पर जैन समाज में नाराजगी, सार्वजनिक माफी की उठी मांग
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    24 Jun 2026 18:52 PM



 आगरा के समाजसेवी पंकज जैन ने मेनका गांधी द्वारा दिगम्बर जैन संतों की पिच्छिका को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से देश-विदेश में रहने वाले जैन अनुयायियों के बीच गहरा रोष व्याप्त है।

 

समाजसेवी पंकज जैन ने कहा कि दिगम्बर जैन मुनियों द्वारा धारण की जाने वाली पिच्छिका केवल एक धार्मिक वस्तु नहीं, बल्कि संयम, अहिंसा और तपस्या का प्रतीक है, जिसे जैन परंपरा में प्राचीन काल से सम्मानपूर्वक धारण किया जाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जानकारी के दिया गया ऐसा बयान न केवल अनुचित है, बल्कि इससे समाज की आस्थाओं को भी ठेस पहुंची है।

 

उन्होंने आगे कहा कि जैन धर्म और उसके संतों के प्रति देश के अनेक नेताओं ने समय-समय पर सम्मान व्यक्त किया है। ऐसे में धार्मिक परंपराओं पर आधारहीन टिप्पणी करना उचित नहीं है। पंकज जैन ने मांग की कि मेनका गांधी अपने बयान पर पुनर्विचार करते हुए जैन समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, ताकि समाज की भावनाओं का सम्मान बना रहे और अनुचित टिप्पणी विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना