आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ आगरा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। DCP ट्रैफिक श्री सोनम कुमार के निर्देशन में स्पीड रडार की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि निर्धारित 100 किमी प्रति घंटा से तेज कार चलाने पर यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीते 19 दिनों में 4250 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए स्पीडो मीटर लगे हैं। वाहन चालक इन्हें देख स्पीड कम कर लेते हैं। ऐसे चालकों पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर तैनात किए हैं। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
