EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आलीराजपुर में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Link
  • 151177604 - KHALIL MANSOORI 54 65
    24 Jun 2026 18:31 PM



आलीराजपुर में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई साइबर सुरक्षा शपथ

  •  
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस का विशेष अभियान शुरू
  • पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने दिलाई साइबर सुरक्षा शपथ
  • ‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन’ संदेश के साथ जागरूकता वाहन रवाना
  • 8 जुलाई तक जिलेभर में चलेंगे साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
  • युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान

आलीराजपुर

मध्यप्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" का शुभारंभ बुधवार को जिला आलीराजपुर में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा किया गया। यह अभियान 24 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मक्कु परवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, सांसद प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जिले के आजादनगर, कट्ठीवाड़ा और उदयगढ़ थानों में भी थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मक्कु परवाल ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस की पहल की सराहना की और नागरिकों से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने बताया कि "सेफ क्लिक 2.0" पूर्व में संचालित "सेफ क्लिक" अभियान का उन्नत संस्करण है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप को देखते हुए युवाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा जन-जागरूकता के लिए साइबर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) त्रिलोक सिंह पंवार, अश्विनी कुमार, रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा, थाना प्रभारी सोनू सिटोले तथा साइबर टीम के सदस्य मौजूद रहे। देखे अलीराजपुर से खलील मंसूरी की रिपोट 

20260624182754617540778.mp4

2026062418280772681737.mp4

20260624182849898787147.mp4



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना