महिदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हफ्ता वसूली करने वाले दो आदतन अपराधी गिरफ्तार
महिदपुर/उज्जैन
महिदपुर पुलिस ने हफ्ता वसूली और मारपीट के मामले में दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी जैडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल वहाब और शाहनवाज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, फकीर मोहल्ला निवासी आरोपियों ने जवाहर मार्ग निवासी फरियादी मोहम्मद शाहिद से खुद को क्षेत्र का "दादा पहलवान" बताते हुए हर सप्ताह एक हजार रुपये देने की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की शिकायत पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामान जब्त किया। 23 जून 2026 को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल महिदपुर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
- अब्दुल वहाब के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2026 के बीच हत्या के प्रयास, हफ्ता वसूली, बलवा, चोरी, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित 09 अपराध दर्ज हैं।
- शाहनवाज उर्फ गोलू के विरुद्ध वर्ष 2017 से 2026 के बीच मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित 07 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुखसेन अस्थाना, सहायक उपनिरीक्षक वी.पी. सिंह परिहार तथा पुलिसकर्मी विजय सिंह, आदिशम, प्रवीण, मोहसीम, लेखराज, गोविंद और संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर
151188310

20260624171811760178165.mp4