EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिया समुदाय की तरफ से निकाला गया जुलूस
Link
  • 151188370 - LADIL 54 65
    24 Jun 2026 15:11 PM



खोराशा में 8 मुहर्रम का जुलूस निकला, मातमी अंजुमनों ने दी शहादत-ए-हुसैन को श्रद्धांजलि

गोंडा से बड़ी खबर

गोंडा जनपद के खोराशा क्षेत्र में 8 मुहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अंजुमनों और अकीदतमंदों ने हिस्सा लेकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया तथा मातम किया।

इस दौरान खोराशा की स्थानीय अंजुमन के साथ-साथ मोहम्मदपुर अंजुमन और 8 मुहर्रम नियाजी अंजुमन सहित कई दूर-दराज से आई अंजुमनों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मातमी धुनों और नौहाखानी के बीच जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुलूस मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए। देखे लादिल की रिपोट 

 

20260624150918847786731.mp4

20260624150935178414160.mp4

2026062415095825067817.mp4



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना