EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी के घर मातम: DJ पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद, दुल्हे के भांजे की चाकू घोंपकर हत्या; शादी बिन लौटी बरात
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    24 Jun 2026 14:59 PM



 

द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद में कुछ मनबढ़ों ने दूल्हे के 20 वर्षीय भांजे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे दूल्हे के भतीजे का एक हाथ भी टूट गया। वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर मोहल्ले में हुई।

 

इस दुखद घटना के बाद बरात बिना शादी लौट गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
 तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरयाकारी शाही निवासी नमीलाल चौहान के बेटे राहुल की शादी सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर निवासी काशी चौहान की बेटी बबिता से तय थी।
सोमवार रात को राहुल की बरात काशी चौहान के घर पहुंची। रात करीब 11 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर राहुल के भांजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के श्रीपतखाड़ बसडीला निवासी सुजीत चौहान (20) की मोहल्ले के युवकों से मारपीट हो गई।
इसी दौरान किसी ने सुजीत के पेट में चाकू घोंप दिया। बीच बचाव करने पहुंचे दूल्हे के भतीजे अभिमन्यु (22) का एक हाथ टूट गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल सुजीत को लोग सेवरही सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुजीत की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और शादी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने सुजीत के पिता अजय चौहान की तहरीर पर जंगली पट्टी निवासी राहुल गोंड हालमुकाम अंबेडकर नगर वार्ड, गोलू रौनियार, गोलू रावत, दिनेश चौहान, ज्योति चौहान निवासी अंबेडकर नगर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना