EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेटे ने पिता पर किया कुदाल से हमला, एक फिटा रास्ते का विवाद बना जानलेवा- जानिए क्यों
  • 151188511 - FULMATI 34 54
    24 Jun 2026 14:50 PM



 

 शाहपुर इलाके के मोहनापुर में सोमवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 स्थित मोहनापुर चौहान टोला निवासी राजकुमार चौहान मजदूरी करते हैं।
 उनके पांच बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। राजकुमार ने बताया कि तीनों बेटे चार फीट चौड़ी गैलरी छोड़कर अपने-अपने कमरे बनाकर रहते हैं, जबकि दो बेटों के हिस्से में लगभग 300 वर्ग फीट जमीन आगे की ओर है। इसी जमीन से तीनों भाइयों का परिवार आवागमन करता है।
सोमवार को राजकुमार तीन फीट रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनवा रहे थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे उनका बड़ा बेटा कर्मा घर पहुंचा और पिता से एक फीट अधिक रास्ता छोड़ने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कर्मा ने कुदाल उठाकर पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मा एवं उसके भाई भानू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंगलवार को दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना