EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रेमिका की सगाई के दिन प्रेमी का फंदे से लटका मिला शव, तीन वर्षों से था संबंध- जांच में जुटी पुलिस
  • 151188511 - FULMATI 34 54
    24 Jun 2026 14:45 PM



 

क्षेत्र में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही उसकी प्रेमिका की सगाई थी। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। युवक का शव घर की छत पर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला सुमित निषाद (22) शहर के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था। मां मेडिकल कॉलेज में आया के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह युवक की मां, पिता और छोटा भाई धान की रोपाई करने खेत गए थे।
परिजन ने उसे घर पर रहने को कहा था और फोन करने पर ठेला लेकर आने की बात कही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजन ने कई बार उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसने नहीं उठाया। इसके बाद छोटा भाई अमित उसे खोजते हुए घर पहुंचा। छत पर बने कमरे में पहुंचा तो उसने सुमित को साड़ी के फंदे के सहारे छत की कुंडी से लटका देखा।

यह देखकर वह चीखते हुए शोर मचाने लगा, जिस पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार सुमित का पिछले तीन वर्षों से एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती का विवाह कहीं और तय हो गया था और मंगलवार को उसकी सगाई होने की चर्चा थी। इसी बात से वह काफी परेशान चल रहा था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना