EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अत्याधुनिक बेस किचन: 25 जून को CM योगी करेंगे अक्षयपात्रा किचन का उद्घाटन, रोज 1 लाख बच्चों का भोजन
  • 151188511 - FULMATI 54 55
    24 Jun 2026 13:46 PM



 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इसी दिन वह शाम को बरगदवा स्थित नकहा जंगल के पास अक्षयपात्रा के बेस किचन का उद्घाटन करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस बेस किचन से रोजाना एक लाख बच्चों का मिड-डे मील बनेगा। 27 जून सुबह भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे।

 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 25 जून की शाम को आएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद कुछ देर मंदिर परिसर में रहेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 5:30 बजे बरगदवा स्थित नकहा जंगल स्टेशन के पास निर्माणाधीन अक्षयपात्रा के बेस किचन का उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण करेंगे। 26 जून को एक निजी हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री 27 जून को सुबह 10:30 बजे भाजपा महानगर कमेटी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी सहित 173 सदस्य भाग लेंगे। दो दिनों में कुल 16 सत्र आयोजित होंगे। पहले दिन भाग लेने वालों को रात प्रवास भी करना है।
 बस से अयोध्या दर्शन करने जाएंगे भाजपा पदाधिकारी
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में शामिल होने के बाद 28 जून को सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से एसी बस का इंतजाम किया गया है।
 अक्षयपात्रा के बेस किचन में प्रति घंटे बनेगी 50 हजार रोटी
अक्षयपात्रा के बेस किचन में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। तीन से चार घंटे में एक लाख बच्चों का खाना बनकर तैयार होगा। मशीन से एक घंटे में 50 हजार रोटी बनाई जाएगी और स्टीम तकनीक से 15 मिनट में 1200 लीटर चावल पकेगा।

अक्षयपात्रा के जोनल हेड विक्रांत मोहन ने बताया कि तीन एकड़ क्षेत्रफल में बेस किचन और पार्किंग बनाई गई। स्कूलों तक खाना पहुंचाने के लिए करीब 100 गाड़ियां रहेंगी। बेस किचन में करीब 200 कर्मचारी काम करेंगे। स्कूलों में बच्चों की अटेंडेंस के हिसाब से गरम खाना गाड़ियों में भेजा जाएगा। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना