जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में सुमित सिंह हत्याकांड के बाद 20 घंटे तक परिजनों के विरोध के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन करीब 12 घंटे तक शव घर पर रखकर न्याय की मांग करते रहे।
मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों शिवम गौतम और शनि गौतम को गिरफ्तार कर चुकी है। परिजनों के आरोप के आधार पर अब एक और आरोपी मनोज गौतम का नाम भी प्राथमिकी में जोड़ा गया है।
घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुटी और कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार शव लेकर रामघाट रवाना हुआ, जहां बड़े भाई शिवम सिंह ने मुखाग्नि दी। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
