-
- नियाजी अंजुमन के मातम के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- खोराशा में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ 7 मुहर्रम का जुलूस
- आलम के साथ निकला जुलूस, कर्बला पहुंचकर अदा की गई अकीदत
- मुहर्रम जुलूस में प्रशासन रहा मुस्तैद, लोगों ने की सराहना जिस्म की मौजूद रहे हमारे समदाता सैफ अली खान जी
- गोंडा के खोराशा में मुहर्रम पर दिखा भाईचारा और अनुशासन का माहौल
खोराशा (गोंडा)। 7 मुहर्रम के अवसर पर खोराशा क्षेत्र में पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होकर कर्बला पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और इमाम हुसैन की याद में मातम किया गया।
जुलूस में नियाजी अंजुमन के सदस्यों ने मातम करते हुए कर्बला तक पहुंचकर अपनी अकीदत पेश की। श्रद्धालु आलम के साथ चलते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद कर रहे थे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग और व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
मुहर्रम के इस आयोजन में क्षेत्र में सौहार्द, भाईचारे और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। देखे लादिल की रिपोट

20260624102408103720172.mp4
20260624102546922552566.mp4
2026062410260657123570.mp4