जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव में मंगलवार को दो भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई को जमीन पर गिराकर हमला किया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
