-
- गया के केसपा गांव में कल पहुंच सकते हैं कई मंत्री, तैयारियां तेज
- धार्मिक आस्था का केंद्र बना केसपा, हर मंगलवार होता है महाभंडारा
- त्रेता युग से जुड़ी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है केसपा गांव
- सेवा उत्थान समिति के महाभंडारे को एक वर्ष पूर्ण, श्रद्धालुओं में उत्साह
- केसपा में धार्मिक आयोजन की धूम, जागरण और महाभंडारे को लेकर उत्साह
गया (बिहार)। अलीपुर थाना क्षेत्र का केसपा गांव इन दिनों धार्मिक आयोजनों और आस्था के कारण चर्चा में है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थान त्रेता युग से जुड़ा हुआ माना जाता है और यहां स्थित हवन कुंड में सदैव अग्नि प्रज्ज्वलित रहने की बात कही जाती है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि गांव पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी हुई है।
गांव में मुखिया पुत्र अमिताभ जी एवं सेवा उत्थान समिति के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार महाभंडारे का आयोजन किया जाता है। इस सेवा कार्य के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अवसर पर बुधवार को भव्य जागरण का आयोजन भी प्रस्तावित है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इस अवसर पर रंजू देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी, अशोक कुमार शर्मा, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार, आशुतोष कुमार शर्मा तथा ग्राम सरपंच सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट
20260624070610538747587.mp4
