EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    23 Jun 2026 21:57 PM



लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल

Fire in Coaching Centre: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी है। आग लगने से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।

Fire in Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर (Fire in Coaching Centre) में भीषण आग लगी है। आग लगने से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस दौरान कई स्टूडेंट्स के घायल होने की सूचना है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शार्ट सर्किट (Fire by Short Circuit) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

 

धुआं निकलता देखकर इकट्ठा हुए लोग

कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते बिल्डिंग में आग फैल गई और धुएं के साथ लपटें निकलने लगीं। यह नजारा देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पहुंची हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

 

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम ने हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज कराने के लिए कहा है। सीएम ने कहा कि अधिकारी राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें।

 

हादसे में 14लोगों की मौत

बिल्डिंग में लगी आग की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 14 मौत की मौत की पुष्टि की है।इसके अलावा KGMU ट्रामा सेंटर में 5 लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत नाजुक है।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भावुक होकर कहा कि दुखद घटना है। मैंने अपनी आँखों से 14 शव देखे हैं।

 

बिल्डिंग में 10-12 लोगों फंसे, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM

कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में 10-12 लोगों के फंसे होने की खबर है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। हादसे की सूचना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर 13-14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है।

 

बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर में स्टूडियो का ऑफिस था। उसमें काम करने वाली लवप्रीत और जयंत गुप्ता घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया है।

 

क्या बोले डिप्टी CM?

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- कोचिंग सेंटर में आग लगी है। ज्यादातर बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। कुछ बच्चों के अंदर होने की बात सामने आ रही है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित अस्पताल या उनके घर पहुंचाया जाए। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। जल्द से जल्द सभी को बाहर निकाला जा रहा है। तीन-चार बच्चे बाथरूम में फंसे होने की आशंका है, हम सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

बिल्डिंग में AC से लगी आग

कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में काम करने वाले सुशांत ने आग लगने का कारण बताया है। सुशांत ने बताया कि तीन मंजिल की बिल्डिंग में दो में पेट शॉप चलती हैं। इसके ऊपर एनिमेशन की कोचिंग में सुशांत काम करते हैं। सुशांत ने कहा कि आग नीचे वाले फ्लोर के एसी से लगी थी। AC की खराबी के बारे में कई बार बिल्डिंग मालिक से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद AC को ठीक नहीं किया गया।



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना