EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शराब पार्टी के दौरान मनीष को गोली मारने वाले शिवम सैनी का "हाफ एनकाउंटर", मुठभेड़ में घायल
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 54
    23 Jun 2026 19:49 PM



फर्स्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लगातार जारी है। रविवार को बालाजी मंदिर रोड स्थित एक जगह पर शराब पार्टी के दौरान अपने ही साथी मनीष सैनी के सिर में गोली मारकर फरार हुए आरोपी शिवम सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से अवैध पिस्टल व एक खोखा समेत 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहानग्रान निवासी शिवम सैनी ने रविवार को शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपने साथी मनीष सैनी के सिर में गोली मार दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। घायल मनीष के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया था और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी देहात की लीड में स्वाट टीम समेत कुल 4 पुलिस की अलग अलग टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई थी। सोमवार देर रात 11 मील चौकी क्षेत्र में पुलिस और आरोपी शिवम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवम सैनी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं घायल शिवम सैनी का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। मौके पर सीओ शशांक श्रीवास्तव , इंस्पेक्टर सुदेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सौरभ, सब इंस्पेक्टर ऋषिपाल, कॉन्स्टेबल रामपाल शर्मा, कॉन्स्टेबल अंकुर, कॉन्स्टेबल दीपक आदि मौजूद रहें। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना