विश्व कल्याण की कामना के साथ हुई महाआरती, चिलबिला हनुमान मंदिर में भक्तों का जनसैलाब
पवनपुत्र हनुमान के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, अंतिम बड़े मंगलवार पर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद
फूलों से सजा हनुमान दरबार, बड़े मंगलवार पर चिलबिला मंदिर में भक्तों की लगी कतारें
यूपी प्रतापगढ़। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर चिलबिला तालाब स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों ने पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप प्रदान किया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज, राम दरबार, माता रानी एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने विधि-विधान से हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन कर महाआरती उतारी। उन्होंने भगवान से समस्त भक्तों पर कृपा बनाए रखने, विश्व कल्याण तथा मानवता के मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति से जीवन में साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260623192056618381542.mp4
2026062319260135355745.mp4
20260623192612176862022.mp4