मथुरा। बरारी क्षेत्र के ग्राम आंवला सुल्तानपुर यौरा श्री बाला जी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने अपने श्रीमुख से भगवान के 24 अवतार, दुर्गा मां ने नौ रूप, गोमाता की सेवा, राजा बलि की कथा तथा तुलसीदास द्वारा लिखी गई हनुमान चालीसा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा के दौरान श्रोताओं ने नाचते गाते हुए कथा का आनंद लिया। परीक्षित सावित्री देवी पत्नी जगपाल चौधरी ने बताया कि सब पर ठाकुर जी की कृपा है। जिसकी वजह से सभी कथा का आनंद ले रहे है । श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें हैं क्योंकि जिन्हें गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। रवि बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
