EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत, पुलिस महकमे में शोक
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    23 Jun 2026 18:38 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड ऋषिकेश। टिहरी जनपद के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद शर्मा अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार और बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते थे।

​जानकारी के अनुसार, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा सोमवार रात मुनि की रेती क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने निजी वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन तक पहुंचकर विनोद शर्मा को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।

​मामले की जानकारी देते हुए मुनि की रेती थाना के उपनिरीक्षक योगेश पाण्डेय ने बताया कि चौकी प्रभारी विनोद शर्मा नाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने निजी वाहन से शिवपुरी लौट रहे थे। रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस दुखद घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना