बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव में सोमवार देर रात एक किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया और बाइक व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेहनौना गांव में सोमवार देर रात किसान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों की बाइक और घर के अन्य सामानों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हत्या और उसके बाद हुए बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मृतक किसान के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
